Breaking
Thu. Apr 2nd, 2026

पांवटा साहिब में हाथियों ने मचाया तांडव

पांवटा साहिब में हाथियों ने मचाया तांडव

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में पांवटा साहिब में हाथियों ने बाता मंडी क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया है। जंगली हाथी किसानों के खेतों में घुस गए। और तार बाड़ को तोड़ कर आधा दर्जन किसानों की 20 बीघे से अधिक गेंहू की फसल को बर्बाद कर दिया।

ये जंगली हाथी उत्तराखंड से यमुना नदी को क्रॉस करके हिमाचल प्रदेश की सीमा में अकसर आते रहते हैं इस बार इन्होंने बाता मंडी क्षेत्र में नुकसान पहुंचाया हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले बहराल पंचायत में नुकसान पहुंचाया था। हाथियों ने किसानो के खेत मे लगे दो टूबवेल के पाइप तोड़ डाले और कई बीघे गेहूँ की फसल को नुकसान पहुंचाया।

इसके अलावा हाथियों का झुण्ड गुरुद्वारा कोंच बेली की फेंसिंग और तारे तोड़ कर गुरुद्वारे की सीमा में दाखिल हो गया था। वहां भी काफ़ी नुक़सान किया था।किसानो ने वन विभाग से माँग कि है कि जल्द इन हाथियों का कोई समाधान करें।

Related Post