जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के युवा कांग्रेस नेता चेतन चौहान का आज सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया है।चेतन चौहान का ईलाज के लिए दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन से पांवटा साहिब में शोक की लहर है।
उनको सोमवार को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें ईलाज के लिए दिल्ली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने अपना दम तोड़ दिया। वह अपने माता-पिता का एक इकलौता चिराग था। चेतन चौहान के पार्थिव शरीर को दिल्ली से पांवटा साहिब लाया जा रहा है।
चेतन चौहान, वर्तमान में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के काफी करीबी रहे है। और हाल ही में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के पांवटा साहिब आने पर चेतन चौहान ने उनसे मुलाकात की थी।
नगर परिषद पांवटा साहिब के पूर्व अध्यक्ष संजय सिंघल ने उनके निधन पर शोक जताया है। और कहा कि भगवान इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

