Breaking
Thu. Apr 2nd, 2026

हिमाचल की महिला क्रिकेट खिलाड़ी रेणुका को आरसीबी 1.50 करोड़ में खरीदा

हिमाचल की महिला क्रिकेट खिलाड़ी रेणुका को  आरसीबी 1.50 करोड़ में खरीदा

मुंबई : पहली विमेंन प्रीमियर लीग (WPL) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो चुकी है। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में चल रहे ऑक्शन की शुरुआत स्मृति मंधाना के नाम से हुई है। उन्हें बेंगलुरु ने 3.4 करोड़ रुपए में खरीदा है।

हिमाचल की रेणुका ठाकुर को आरसीबी ने 1.50करोड़ में खरीदा। सोफिया 60 लाख में बिकी हैं। उन्हें गुजरात ने खरीदा है। जेमिमा रोड्रिग्ज को 2.2 करोड़ रुपए में दिल्ली ने खरीदा है। मैग लेनिंग को दिल्ली ने एक करोड़ 10 लाख रुपए में खरीदा। सूजी वेट्स, तज्मीन ब्रीट्स और लौरा वॉल्वार्ट अनसोल्ड रहीं।

नेटली 3.2 करोड़ में मुंबई के साथ जुड़ीं दूसरे सेट की सभी खिलाड़ियों पर एक करोड़ से ज्यादा की बोली लगी। दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने 2.60 करोड़ रुपए में खरीदा।

Related Post