Breaking
Wed. Sep 23rd, 2026

एक सफाई कर्मी महिला ने सोने की चेन लौटा कर कायम की इमानदारी की मिसाल

एक सफाई कर्मी महिला ने सोने की चेन लौटा कर कायम की इमानदारी की मिसाल

ईमानदारी अभी जिंदा है यह कहावत चरितार्थ की है पांवटा साहिब की एक सफाई कर्मी महिला ने। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब की नगर परिषद में कार्यरत सफाई कर्मचारी शशिबाला ने पेश की ईमानदारी की मिसाल कायम की हैं।

यह नगर परिषद के पार्क में सफाई करते हुए सुबह शशिबाला को सोने की चैन मिली थी एक कीमती सोने की चैन सुबह घूमने निकले सरकारी कर्मचारी नरेंद्र कुमार की थी।

वह पार्क में कसरत करे थे और कसरत करते वक्त उनकी सोने की कीमती चैन वहां गिर गई इसके बाद जब सफाई कर्मी महिला शशिबाला पार्क में सफाई कर रही थी तो उसे सोने की चैन मिली और उसने नगर परिषद के कर्मचारियों को इसके बारे में जानकारी दी और तब पता चला कि सोने की चैन नरेंद्र कुमार की थी जो उसने उनको वापस लौटा दी।

Related Post