Breaking
Thu. Apr 2nd, 2026

पांवटा साहिब में 18 फरवरी को होगा भव्य मेले का आयोजन

पांवटा साहिब में 18 फरवरी को होगा भव्य मेले का आयोजन

पांवटा साहिब : श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, ग्राम पातलियों में महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन 18 फरवरी दिन शनिवार को होगा। और 19 फरवरी दिन रविवार को दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। ये फैसला मंदिर कमेटी की बैठक में लिया गया। और मेला आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है ।

मेला आयोजन के लिए और भंडारा आयोजन के लिए भिन्न-भिन्न कमेटियों का भी गठन किया गया है । मंदिर समिति ने सभी शिव भक्तों से हाथ जोड़कर विनम्र प्रार्थना की है कि सभी समिति द्वारा बनाए गए नियमों एवं अनुशासन का श्रद्धापूर्वक पालन अवश्य करें।

मेला परिसर में दुकान लगाने वाले सज्जन 17 फरवरी 2023 दिन शुक्रवार से पहले पहले मंदिर समिति के सदस्य सुभाष चंद से संपर्क कर लें। जिनका मोबाइल नंबर 9817269539 है।

मंदिर समिति ने सभी शिव भक्तों से प्रार्थना की है कि मेले के दौरान सभी शिव भक्तों और दुकानदार भाई मंदिर परिसर में और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई और सुंदरता का कृपया विशेष ध्यान अवश्य रखें।

एस बैठक में मंदिर अध्यक्ष दादा राम चौहान, लक्ष्मी अत्री, सुशील कपूर, विनय गोयल वीनू, विजय गोयल, गुरुचरण सिंह चौधरी, विक्रम सिंह, जवाहर सिंह, प्रचार मंत्री, विनय गोयल, बहादुर सिंह, पवित्र सिंह, सुभाष जंग, हिमांशु गोयल, ग्राम पंचायत पातलियो प्रधान सज्जन सिंह चौहान, उप प्रधान दिलबाग सिंह, सरदार मोहन सिंह सहोता, बलजीत सिंह, मुनीश राठौर, जसवीर राठौर, भगवान सिंह चौहान, दुग्गल सिंह चौहान, कर्मवीर सिंह राठौर इत्यादि ने भाग लिया।

Related Post