Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

पांवटा साहिब में विवाहिता ने किया सुसाइड

जिला सिरमौर के पुरूवाला थाने के तहत रामनगर अपने मायके आई विवाहिता मनीषा पत्नी कुन्दन सिहं ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसकी शादी कुछ समय पहले गांव बकिला तहसील कालसी जिला देहरादुन उतराखण्ड में हुई थी।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के घर से करीब आधा किलोमीटर जंगल की तरफ जहां पर मृतका के पिता की मलकियती घासनी है। इस जगह पर मृतका एक पेड के वृक्ष की टहनी के साथ प्लास्टिक की रस्सी लटकी है।

पुलिस ने मौके पर जाकर प्लास्टिक की रस्सी को हटाया। और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पांवटा साहिब लाया गया।

मृतका के पिता ने बताया कि इसकी बेटी मनीषा की शादी डेढ साल पहले कुन्दन सिहं निवासी बकीला तहसील कालसी जिला देहरादून उत्तराखण्ड से हुई थी।

जिसके अभी कोई औलाद ना थी। इसकी लडकी मनीषा व इसका दमाद पिछले कल इनके घर रामनगर आये हुये थे। मृतका का पिता व पति आज सुबह दिहाडी के लिये अपने -अपने काम पर चले गये थे।

मृतका आज सुबह अपने घर से दराटी व प्लास्टिक की रस्सी लेकर घासनी में लकड़िया लेने गई थी जब वह काफी देर तक घर वापिस ना पहुंची तो उसके घर वालो ने उसकी तलाश की।

मृतका के माईके पक्ष व ससुराल पक्ष से किसी प्रकार की कोई परेशानी ना थी दोनो पति पत्नी आपस मे खुश थे। पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकान्त ठाकुर द्वारा भी मौका का निरीक्षण किया गया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया। आत्म हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Post