Breaking
Fri. Nov 6th, 2026

द स्कॉलर्स होम स्कूल के बढ़ते कदम

द स्कॉलर्स होम स्कूल के बढ़ते कदम

पांवटा साहिब: द स्कॉलर्स होम स्कूल की प्रधानाचार्या निशा परमार ने बताया कि इस वर्ष हुई जेईई मेंस की परीक्षा में स्कूल के सोहन जुनेजा ने 98.5% और मानिक चौहान ने 96.77% अंक लेकर स्कूल को और ऊंचाई तक पहुंचा दिया।

पांवटा साहिब जैसे क्षेत्र को उच्च शैक्षणिक स्तर देने के लिए इस वर्ष से स्कूल के प्रांगण में कोचिंग एवं शिक्षण संस्थान की कक्षाएं 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए लगाई जा रही हैं ताकि बच्चों को उच्चतम स्तर की शिक्षा उनके अपने ही शहर में उपलब्ध करवाई जा सके।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर स्कूल निदेशक डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग, स्कूल निदेशक महोदया गुरमीत कौर नारंग ने इन विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा भविष्य में विद्यार्थियों के लिए उनके अपने ही क्षेत्र में इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए दृढ़ संकल्प किया।

Related Post