Breaking
Thu. Apr 2nd, 2026

स्कूल को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होगी हर समय उपलब्ध रहूंगा : जंग

स्कूल को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होगी हर समय उपलब्ध रहूंगा : जंग

पांवटा साहिब : आज राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब के पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग वहां पहुंचने पर एसएमसी विद्यालय पांवटा साहिब दलीप राणा और स्कूल स्टाफ के सदस्यों के द्वारा पहुंचने पर पूर्व विधायक फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

पूर्व विधायक ने शिक्षा की देवी माता सरस्वती की पूजा दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। एसएमसी और प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि को शॉल और टोपी पहना कर सम्मानित किया। उसके उपरांत प्रधानाचार्य प्रेम पाल ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई।

राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दी जिसमें गतका, पंजाबी डांस, एकल गान,भांगड़ा,नाटक,पहाड़ी नाटी ,कवाली आदि भिन भिन परस्तुतिया दी।
पूर्व विधायक के द्वारा स्कूली छात्रों को प्राइज बांटे गए।
अपने संबोधन में बोलते हुए पूर्व विधायक ने स्कूल प्रशासन एसएमसी राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्टाफ एवम स्थानीय लोगों का धन्यवाद किया

उन्होंने कहा की बच्चों के कार्यक्रम देखकर अपने स्कूल का समय याद आ गया ।उन्होंने यह भी कहा कि हमें बच्चों को नशे से बचाना है। बच्चों को कहते हुए उन्होंने कहा कि हमें पढ़ाई के साथ साथ हमे खेलों में भी आगे बढ़ना है सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेना है हमें नशे से बचना है।आप देश का भविष्य है। हमारी विधानसभा के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है।और उन्होंने ये भी कहा स्कूल को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होगी मैं हर समय उपलब्ध रहूंगा। मैं हमेशा की तरह पोंटा साहिब की जनता के साथ दुख सुख मैं खड़ा हूं।

उनके विशिष्ट अथिति हिरदा राम, विशिष्ठ अथिति अश्वनी शर्मा,राकेश चौधरी भाटावाली पंचायत प्रधान राकेश चौधरी,युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत अली, पीपलीवाला जोन अध्यक्ष सुभाष शर्मा,एसएमसी अध्यक्ष राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब दलीप राणा, कोटड़ी ब्यास स्कूल प्रधानाचार्य अजय शर्मा, गोरखुवाला स्कूल प्रधानाचार्य मनीष राघव,कुंदन सिंह ,महिंदर पाल,गुरनाम सिंह,बलबीर सिंह,दलीप नेगी, लाला,त्रिलोक सिंह, बनौर उप प्रधान रमेश चौहान, शिव कुमार,सुमेर चौहान,संगत सिंह,राजपाल, जमालुदीन,सुरजीत सिंह,मोनू, राजा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Post