Breaking
Thu. Apr 2nd, 2026

पांवटा के घोटालेबाज: प्रसिद्ध AVN रिजॉर्ट के संचालक बीजेपी नेता विजेश और माजरा के डिवाइन विजडम स्कूल के संचालक नीरज गोयल और पांवटा एक वकील के खिलाफ 420 का केस दर्ज

 

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब थाने मे धारा 420, 120B IPC के तहत एक मामला दर्ज हुआ है। ये मामला अश्वनी कुमार गोयल पुत्र वेद प्रकाश गोयल निवासी गाँव व डाकघर माजरा तहसील पावँटा साहिब जिला सिरमौर ने दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता अश्वनी कुमार गोयल, विजेश गोयल तथा नीरज गोयल ने मिलकर बाता मंडी में जमीन खाता खतोनी संख्या 410/361 Khasra No. 439, 440, 441, 442, 444, के मालिक है जो उपरोक्त जमीन पर इन्होने एक M/S AVN RESORT बनाया है।

शिकायतकर्ता अश्वनी कुमार गोयल दिल्ली में रहता है तथा विजेश गोयल तथा नीरज गोयल M/S AVN RESORT की देख रेख व लेन देन करते थे । विजेश गोयल नीरज गोयल, नीरज गुप्ता, अनिल कुमार सरीन, विजय गुप्ता, रजनी गुप्ता, और निखिल सरीन ने मिलकर षडयन्त्र के तहत मिलकर एक Partnership Deed तैयार की है जिसमें शिकायतकर्ता अश्वनी कुमार गोयल के जाली हस्ताक्षर किए है।

Partnership Deed तैयार करने के बाद M/S AVN RESORT से प्राप्त सारा मुनाफा इन्होने खुद लिया है । अभियोग की तफतीश ASI मानदास अनवेषणकर्ता थाना पावंटा साहिब द्वारा आमल में लाई जा रही है ।

Related Post