Breaking
Thu. Apr 2nd, 2026

द स्कॉलर्स होम’ स्कूल में कक्षा दूसरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव

द स्कॉलर्स होम’ स्कूल में कक्षा दूसरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव

पांवटा साहिब: आज स्कूल प्रांगण में कक्षा दूसरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों का वार्षिकोत्सव मनाया गया जिसमें माता- पिता के साथ कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों के दादा- दादी व नाना -नानी को भी आमंत्रित किया गया।

इस अवसर पर कक्षा आठवीं के एनसीसी कैडेट्स ने मुख्य अतिथि हरीश जस्सल के साथ स्कूल निदेशक डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग, स्कूल निदेशक गुरमीत कौर नारंग, स्कूल प्रधानाचार्या निशा परमार का अनुरक्षण किया।

इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित करके इस कार्यक्रम की शुरुआत का संकेत दिया। इस अवसर पर कक्षा पहली से पांचवी तक की एकेडमिक कोऑर्डिनेटर श्वेता सूद ने वार्षिक रिपोर्ट में स्कूल में हो रही गतिविधियों का ब्यौरा दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में सूफी कथक डांस प्रस्तुत किया गया और उसके पश्चात कक्षा दूसरी और तीसरी के विद्यार्थियों ने(इंडियन डांस फॉर्म्स) फ्यूजन नृत्य प्रस्तुत करके सबको अचंभित किया इन विद्यार्थियों ने विभिन्न गीतों पर नृत्य किया जिसमें आरंभ है प्रचंड…, देश रंगीला…., मणिपुरी- दिमता दारे दानी…, केरला-ओणम.., गरबा- डालिदा…, भांगड़ा , लावनी- जय जय महाराष्ट्र.., कथकली- राधे कृष्णा…, कव्वाली, हिमाचली और कत्थक वंदना शामिल थी।
इन नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों की दमदार प्रस्तुति के पश्चात स्कूल निदेशक डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने उपस्थित सभी सदस्यों के साथ भविष्य में होने वाली गतिविधियों को सांझा किया।
इस अवसर पर उन विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया गया जो विश्वव्यापी महामारी की वजह से पारितोषिक ग्रहण नहीं कर पाए थे।
कक्षा चौथी और पांचवी के विद्यार्थियों ने भी (भारत) फ्यूजन प्रस्तुत किया जिसमें जय जय कारा…, सेल्यूट टू फ्लैग…, आर्मी कारगिल वार…, मां तुझे सलाम…, तेरी मिट्टी.., विमेन एंपावरमेंट…, भगत सिंह एक्ट…, भारत हमको जान से प्यारा है…, किसान डांस और वंदे मातरम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित मुख्य अतिथि ने इन नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। इस वार्षिकोत्सव के समापन की घोषणा करते हुए स्कूल निदेशक गुरमीत कौर नारंग ने उपस्थित सभी अभिभावकों , दादा -दादी, नाना- नानी, अध्यापकों, सहकर्मियों एवं स्कूल संगीत और कला के अध्यापक रंजीत कौर और जसपाल सिंह का हार्दिक धन्यवाद किया।

Related Post