पांवटा साहिब: सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुख्यमंत्री बनने की चुनाव के दौरान मन्नत मांगने वाले पाँवटा साहिब के कांग्रेस युवा नेता प्रदीप चौहान अपनी मन्नत पूरी होने पर महिलाओं को धार्मिक यात्रा करवा रहे हैं।
इसी मन्नत के मद्देनजर शुक्रवार को प्रदीप चौहान करीब 60 महिलाओं को श्री रेणुका जी के दर्शन करवाने ले गये। यात्रा का यह तीसरा दौर था। इस बार वह महिलाओं की बस भरकर ले गये है।
इससे पहले दो शिफ्ट में प्रदीप चौहान पहले 13 और 33 महिलाओं को यह धार्मिक यात्रा करवा चुके हैं। ऐसे में अब तक कुल 106 महिलाओं को श्री रेणुका माता के दर्शन करवा चुके हैं।
अपनी मन्नत के मुताबिक उन्होंने कुल 250 महिलाओं को श्री रेणुका जी की यात्रा पर दे जाना है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदीप चौहान ने रेणुका माता से मन्नत मांगी थी कि यदि कांग्रेस सरकार में सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बन जाते है तो वह 250 महिलाओं को धार्मिक तीर्थ श्री रेणुका जी के दर्शनों को ले जायेंगे। अपने सामर्थ्य के मुताबिक प्रदीप चौहान अपनी मन्नत को पूरा करने में लगे हुए है।
2……
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब थाना क्षेत्र में पुलिस ने पिछले दिनों हुई बाइक चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है बाइक चोरी का आरोपी जरनैल सिंह उर्फ बंटी निवासी वार्ड नंबर 9 देवीनजर को गिरफ्तार किया गया तथा एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस ने चोरी हुए मोटर साईकिल को भी रिकवर कर लिया गया है। आरोपी जरनैल सिंह उर्फ बंटी के खिलाफ इससे पहले भी पुलिस थाना पांवटा साहिब मे चोरी के 9 मामले दर्ज है। जो इस पर लगातार पुलिस की नजर रखी थी।
गौरतलब है कि सुमन कुमार निवासी शिवा कॉलोनी ने 31 जनवरी को पुलिस में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज की थी शिकायत में कहा गया था कि को इसने अपनी मोटर साइकिल को अपने घर के सामने खड़ी कि थी जब इसने सुबह देखा तो बाईक वहाँ पर खड़ी नही थी जिसकी तलाश इसने आस पास पावँटा बाजार आदि में की परन्तु इसे इसकी बाईक कही नही मिली।
जिसके बाद इसने पड़ोसी के मकान मे लगे CCTV कैमरे को चैक किया तो कैमरे में दो व्यक्ति इसकी मोटर साईकिल चोरी करते हुए नजर आ रहे है। जिसमें से एक व्यक्ति को यह पहचानता है। इसके बाद पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
3 ……
जिला सिरमौर के पुलिस उप मण्डल पांवटा साहिब द्वारा अवैध शराब के कारोबारियो के खिलाफ एक मुहिम चलाई गई है। जिसके अंतर्गत इस उप मण्डल के अधीन पुलिस थाना पांवटा साहिब, पुरुवाला व शिलाई मे एक- एक मामले दर्ज किए गए हैं।
पुलिस थाना पांवटा साहिब मे हंसराज पुत्र ज्ञान चन्द गाँव खारा पावँटा साहिब से 24 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस थाना शिलाई मे अतर सिंह पुत्र स्व धनी राम निवासी गांव अरयाणा पोस्ट आफिस बाली कोटी तहसील शिलाई जिला सिरमौर को 5 बोतले देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस थाना पुरुवाला मे गुरमुख सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र भगत सिंह निवासी रामपुरघाट तहसील पॉवटा साहिब से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है व इन तीनो के खिलाफ आबकारी अधिनियम के कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है।
डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने कहा कि ऐसे स्थान पर जहां लोग शराब खरीदकर पीते है व घर पर अपने परिवार के साथ लडाई झगडा करते है जिससे घरेलू हिंसा को प्रोत्साहन मिलता है। ऐसे स्थानो पर लगातार पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी ताकि इलाके मे हो रहे अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके।
4……
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं गत रात को यहां पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब दुबई के आपस में टकराई और इस बीच एक बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। ये हादसा पांवटा साहिब नाहन एनएच पर सूरजपुर गांव के समीप हुआ।
पुलिस के अनुसार गत रात को किसी ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक सड़क किनारे मोटरसाइकिल समेत गिरा पड़ा है। इसके बाद लोगों की सहायता से सडक पर गिरे मोटर साईकिल सवार को लोग निजी अस्पताल में ले गये जहाँ पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृत चालक की पहचान प्रेमपाल पुत्र जोगिन्द्र सिहं निवासी कान्डो फागड तहसील ददाहू जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
एक प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि
पावंटा साहिब से जब वह अपने घर जा रहा था तो जब यह सुरजपुर जुनेजा अस्पताल के पास पहुंचा तो एक मोटर साईकिल HP17E-8795 जो पावंटा की तरफ आ रही थी तथा एक अन्य अज्ञात नम्बर मोटर साईकिल भी माजरा से पावंटा की तरफ आ रही थी जो अज्ञात मोटर साईकिल की साईड से टकर लगने के कारण HP17E-8795 चालक सहित सड़क पर गिर गया तथा पावंटा साहिब की तरफ से आ रहे ट्रक के ड्राईवर साईड के पिछले टायर से उसे चोट लग गई । एक अन्य बाइक सवार चालक और एक ट्रक चालक वहां से माजरा की तरफ भाग गया। डीएसपी रमा कांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
5 ……
हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक के आदेश के बाद जिला सिरमौर के पांवटा साहिब पुलिस उपमंडल में पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी है। इस महीने के तहत इस पुलिस उप मंडल के पुरुवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत देर रात पुलिस ने दो लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाने पर जुर्माना लगाया। और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों पर कार्रवाई शुरू की है जबकि अन्य लोगों को इस बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। पुलिस का कहना हैं कि अगर वाहन चालक शराब के सेवन करके गाडी चलाता हुआ पाया जाता है उसके विरुद्व मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी।
गौरतलब है कि कोरोना काल में पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के चालान रोक दिए थे लेकिन अब पुलिस ने यह कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि रात को पुलिस थाना पुरुवाला में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले दो लोगों के चालान किये गए। उन्होंने कहा कि आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

