Breaking
Fri. Sep 25th, 2026

पूर्व विधायक किरनेश जंग ने किया होनहारों को सम्मानित

पूर्व विधायक किरनेश जंग ने किया होनहारों को सम्मानित

पांवटा साहिब: गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटडी ब्यास के पारितोषिक वितरण समारोह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग का स्कूल में पहुंचने पर कोटड़ी ब्यास पंचायत एसएमसी कोटड़ी ब्यास स्कूल और स्कूल स्टाफ के सदस्यों के द्वारा पहुंचने पर पूर्व विधायक फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व विधायक ने इस मौके पर शिक्षा की देवी माता सरस्वती की पूजा दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

एसएमसी और प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि को शॉल और टोपी पहना कर सम्मानित किया। उसके उपरांत प्रधानाचार्य कोटड़ी ब्यास अजय शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई।
कोटड़ी ब्यास विद्यालय के छात्र और छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दी जिसमें पंजाबी डांस, एकल गान, हरियाणवी डांस,भांगड़ा,नाटक की प्रस्तुति दी। और पूर्व विधायक के द्वारा स्कूली छात्र एवम छात्रों को प्राइज बांटे गए।

अपने संबोधन में बोलते हुए पूर्व विधायक ने स्कूल प्रशासन एसएमसी कोटड़ी ब्यास पंचायत का धन्यवाद किया और उन्होंने कहा की बच्चों के कार्यक्रम देखकर समय अपने स्कूल का समय याद आ गया ।उन्होंने यह भी कहा कि हमें बच्चों को नशे से बचाना है। हमें खेलों में भी आगे बढ़ाना है सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेना है हमें नशे से बचना है और स्कूल को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होगी मैं हमेशा की तरह पांवटा साहिब की जनता के साथ दुख सुख मैं खड़ा हूं।

उनके साथ गेस्ट ऑफ ऑनर रजनीश बंसल चेयरमैन हिमाचल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट कालाआम, नाटी किंग अजय चौहान,भाटावाली पंचायत प्रधान राकेश चौधरी,एसएमसी अध्यक्ष कोटड़ी ब्यास मान सिंह,कुंडियों पंचायत प्रधान इरफान अली,अशरफ अली,तुफैल मोहमद,राजा, रियात अली, नजीर अली ,किशोरी लाल , प्रीतू राम, दयाल सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Post