Breaking
Thu. Apr 2nd, 2026

CM सुक्खू ने किया चूड़ेश्वर महाराज की फोटो वाले कैलेंडर का विमोचन

CM सुक्खू ने किया चूड़ेश्वर महाराज की फोटो वाले कैलेंडर का विमोचन

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज देश दिनेश मीडिया के वर्ष 2023 के कैलेंडर का विमोचन किया। उन्होंने देश दिनेश मीडिया को दूसरी वर्षगांठ पर बधाई भी दी और भविष्य मे भी जनता की समस्याएँ सरकार तक और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पंहुचाने की बात कही।

इससे पहले देश दिनेश मीडिया के संपादक दिनेश पुंडीर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को को शाॅल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हे सम्मानित किया। गोर हो कि देश दिनेश मीडिया ने दो वर्ष पूरा होने पर दूसरी वर्षगांठ पर यह चूड़ेश्वर महाराज चूड़धार की फोटो वाला कैलेंडर जारी किया है। जिसका विमोचन मुख्यमंत्री ने पीटरहॉफ में किया।

Related Post