Breaking
Sun. Aug 9th, 2026

आखिर उधोग मंत्री को क्यूं करना पड़ा सिरमौर का दौरा रद्द

आखिर उधोग मंत्री को क्यूं करना पड़ा सिरमौर का दौरा रद्द

हिमाचल प्रदेश के उद्योग, आयुष एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान का तीन 4 दिवसीय सिरमौर दौरा रद्द हो गया है। अपने फेसबुक पेज पर उन्होंने यह जानकारी देते हुए कहा कि किन्हीं कारणों से उनका सिरमौर दौरा रद्द हो गया है और मैं फिर से कार्यक्रम बनाकर जल्दी ही जनता के बीच में होगें।

गौरतलब है कि उद्योग मंत्री ने 1 फरवरी से 4 फरवरी तक जिला सिरमौर का दौरा करना था जिसमें 1 फरवरी को उन्होंने विश्राम गृह पांवटा साहिब में पहुंचना था और 2 फरवरी को गिरी पार क्षेत्र के किल्लौड़ गांव में जन समस्याओं को सुनना था और इसके बाद उद्योगपतियों से बात करनी थी और 3 और 4 को अपने विधानसभा क्षेत्र में शिलाई में जन समस्याओं को सुनना था।

बताया जा रहा है कि उद्योग मंत्री का यह दौरा इसलिए रद्द हुआ है क्योंकि प्रदेश में सीमेंट कंपनियों और ट्रक यूनियन के बीच चल रहे विवाद के कारण वह नहीं आ सके। मुख्यमंत्री ने इस बात को सुलझाने के लिए उनसे विचार विमर्श करना है और इस मामले को जल्द से जल्द निपटाने के प्रयास किए जाने हैं। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार के लिए सीमेंट कंपनियों और ट्रक यूनियन के बीच विवाद गले की फांस बना हुआ है और यह मामला गंभीर है। इसलिए मंत्री का सिरमौर दौरा रद्द हुआ है।

Related Post