Breaking
Sat. Aug 8th, 2026

सिरमौर ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन भी साथ : 4 फरवरी को पांवटा साहिब में चक्का जाम

सिरमौर ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन भी साथ : 4 फरवरी को पांवटा साहिब में चक्का जाम

 

हिमाचल प्रदेश में सीमेन्ट कम्पनियों और ट्रक ऑपरेटर्स में छिड़े विवाद में सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन भी कूद गई है। यूनियन 4 फरवरी को पांवटा साहिब में चक्का जाम करेंगे। पांवटा साहिब की इस यूनियन में करीब एक हजार ट्रक ऑपरेटर जुड़े हैं।

सिरमौर ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन के प्रधान बलजीत सिंह नागरा ने कहा कि सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन इस मामले में पूर्णतः आल हिमाचल ट्रक फेडरेशन के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर खड़ी है। और यूनियन उनका पूर्ण समर्थन करती है।

यूनियन, फेडरेशन द्वारा 4 फरवरी 2023 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने के आह्वान का समर्थन करती है तथा पूर्ण सहयोग करने
आश्वासन देती है।

Related Post