Breaking
Sat. Sep 26th, 2026

अब हमारे बीच नहीं रहे पंचायत प्रधान : पीजीआई चंडीगढ़ में निधन

अब हमारे बीच नहीं रहे पंचायत प्रधान : पीजीआई चंडीगढ़ में निधन

जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पोका पंचायत के प्रधान सतीश चौहान का आज पीजीआई में निधन हो गया। पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें अधिक इंफेक्शन हो गया था।

20 जनवरी को उनको पांवटा साहिब के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत ठीक नहीं होने के कारण उनको देहरादून ले जाया गया। और उनकी तबियत फिर बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें PGI रेफर किया गया।

आज उन्होंने उपचार के दौरान PGI में ही दम तोड़ दिया। सतौन पंचायत प्रधान रजनीश चौहान का कहना है कि सतीश चौहान बहुत ही मिलनसार व समाजसेवक व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे। सतीश चौहान अपने पीछे दो बच्चे, पत्नी व माता को छोड़ गए हैं।

उनके निधन से पूरे गिरिपार क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर प्रदेश के उद्योग मंत्री व शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान और पूर्व विधायक बलदेव
सिंह तोमर ने शोक व्यक्त किया है।

Related Post