Breaking
Sat. Aug 8th, 2026

पांवटा साहिब की जनता के लिए हमेशा सुख दुख में साथ हूं : किरनेश जंग

पांवटा साहिब की जनता के लिए हमेशा सुख दुख में साथ हूं : किरनेश जंग

पांवटा साहिब: आज मंगलवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल जामनीवाला के पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग का वहां पहुंचने पर जामनीवाला पंचायत एसएमसी जामनीवाला स्कूल और स्कूल स्टाफ के सदस्यों के द्वारा पहुंचने पर पूर्व विधायक फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

पूर्व विधायक ने माता सरस्वती की पूजा दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। एसएमसी और प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि को शॉल और टोपी पहना कर सम्मानित किया। उसके उपरांत प्रधानाचार्य जामनीवाला प्रवीण कुमार झाम ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई।
जामनीवाला विद्यालय के छात्र और छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दी जिसमें पंजाबी डांस, एकल गान, हरियाणवी डांस,भांगड़ा,नाटक आदि भिन भिन परस्तुतिया दी। पूर्व विधायक के द्वारा स्कूली छात्र एवम छात्रों को प्राइज बांटे गए।अपने संबोधन में बोलते हुए पूर्व विधायक ने स्कूल प्रशासन एसएमसी जामनिवाला पंचायत का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा की बच्चों के कार्यक्रम देखकर समय अपने स्कूल का समय याद आ गया उन्होंने यह भी कहा कि हमें बच्चों को नशे से बचाना है। बच्चों को कहते हुए उन्होंने कहा कि हमें खेलों में भी आगे बढ़ना है सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेना है हमें नशे से बचना है और स्कूल को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होगी मैं हमेशा की तरह पोंटा साहिब की जनता के साथ दुख सुख में खड़ा हूं।

उनके साथ भाटावाली पंचायत प्रधान राकेश चौधरी,युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत अली, बलबीर सिंह जामनी वाला पंचायत प्रधान,एसएमसी अध्यक्ष सलिंदर सिंह, उपप्रधान जामनीवाला अनिल कुमार, गुरबख्श सिंह ,प्रेम कुमार ,शरीफ मोहम्मद, पपिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, बलजीत, तारा सिंह, रौनक सिंह, शिव कुमार, जसवंत चौधरी,किशोरी लाल, मोनू, जोगिंदर ,आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Post