Breaking
Thu. Apr 2nd, 2026

पूर्व विधायक जंग ने किया मेले का शुभारंभ

पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने वर्षों पुराने चले आ रहे अंबोया मेले का शुभारंभ किया। यह मेला गांधी जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष में मनाया जाता है।

इस मौके पर गांधी जी को याद करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि गांधी जी का देश आजाद कराने में मुख्य रोल रहा है।उन्होंने हमेशा सच बोला और सच का साथ दिया है।हमे उनसे सीख लेनी चाहिए।

इस मौके राकेश चौधरी भाटावाली पंचायत प्रधान, पूर्व प्रधान सालवाला घासी राम, पूर्व प्रधान निशिकांत मेहता,पूर्व जिला परिषद सदस्य बालकिशन आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Post