भारतीय मानक ब्यूरो हिमाचल प्रदेश शाखा कार्यालय परवाणू की एक टीम ने जिला मंडी के सुंदरनगर में मैसर्स-रतन ज्वेलर्स पर सर्च एंड सीजर अभियान के तहत छापेमारी की कार्यवाही की।
ब्यूरो को यहां बिना हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) वाला सोना बेचने की शिकायत मिली थी। कार्रवाई में 10 तोले के लगभग सोना जब्त किया गया। जिसकी क़ीमत लगभग 5 लाख के करीब बताई गई है।
भारतीय मानक ब्यूरो के नियमों के अनुसार बिना हॉलमार्क वाला सोना नहीं बेचा जा सकता है। भारतीय मानक ब्यूरो हिमाचल प्रदेश शाखा परवाणू कार्यालय के संयुक्त निदेशक एवं वैज्ञानिक डी श्रीराम चरण दास छापा मारने गई टीम का
नेतृत्व कर रहे थे।
बीआईएस एक्ट 2016 के अनुसार भारतीय कानून में इसके लिए एक साल जेल एवं एक लाख रुपये जुर्माना या अवांछित स्टॉक का दस गुना जुर्माने का प्रावधान है।

