जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में पांवटा साहिब – नाहन एनएच पर कल देर शाम हुए सड़क हादसे में एक फैक्ट्री कर्मचारी की मौत हो गई। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार फैक्ट्री कर्मचारी सुल्तान मोहम्मद पुत्र यामिन अली निवासी गांव क्यारदा जिसकी उम्र करीब 44 साल की थी। इसकी हादसे में मौत हो गई।
सुल्तान अपनी मोटरसाईकिल पर पांवटा साहिब की तरफ जा रहा था। तो तिरुपति फैक्ट्री के नजदीक ट्रक चालक ने उसे टक्कर मार दी इस बीच अपने को बचाने के लिए दूसरी ओर से आ रही कार भी टकरा गई। जिसके बाद यह सड़क पर गिर गया इसके बाद फैक्ट्री के अन्य कर्मचारी पवन कुमार 108 के माध्यम से सुल्तान को पांवटा सिविल अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सा अधिकारी ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि सुल्तान की मृत्यु इसी सडक हादसा में लगी चोटों के कारण हुई है जोकि उसे अज्ञात वाहन ट्रक/कार के चालक द्वारा गाडी को लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है।
डीएसपी रमा कांत ठाकुर ने बताया कि आज जांच के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279,304A IPC & Sec. 187 MV Act दर्ज थाना किया गया।

