Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

सुरक्षा में चूक : राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा रुकी

जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड के समीप राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। जिस कारण फिलहाल यात्रा को रोक दिया गया है। वहां पर राहुल के सुरक्षा घेरे में कई लोग घुस आए थे। इसके बाद पुलिस राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला को गाड़ी में बैठाकर अनंतनाग।ले गई।

अनंतनाग में राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- आज यात्रा के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई। टनल से निकलने के बाद पुलिसकर्मी नहीं दिखे।

मेरे सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि हम और नहीं चल सकते। मुझे अपनी यात्रा।रोकनी पड़ी। बाकी लोग यात्रा कर रहे थे। राहुल ने कहा- भीड़ को काबू करना प्रशासन की।जिम्मेदारी है, ताकि हम यात्रा कर सकते। मेरी सुरक्षा में लगे लोगों की सलाह को दरकिनार करना मेरे लिए मुश्किल था।

Related Post