Breaking
Tue. Sep 22nd, 2026

बेरोजगार कला अध्यापक संघ नाहन के विधायक से मिला : रखी अपनी मांगे

जिला सिरमौर बेरोजगार कला अध्यापक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल नाहन के विधायक अजय सोलंकी से संघ के जिला अध्यक्ष अश्विनी कुमार की अध्यक्षता में मिला।

संघ ने मांग की है कि मिडिल स्कूलों से 100 बच्चों की शर्त को हटाया जाए। अश्विनी कुमार, मजहर अली, रंजीत सिंह, वीर सिंह, रणदीप आदि ने मांग करते हुए कहा कि ड्राइंग विषय को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया था, अब इसे बहाल किया जाना चाहिए। उन्होंने अजय सोलंकी की मार्फत सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि पोस्टकोड-980 के परिणाम जल्द घोषित किए जाए।

संघ ने कहा कि इस परीक्षा की तमाम प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, मगर परिणाम अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं। आशा है कि सरकार जल्द उनकी मांगों को पूर्ण करेगी। वही, विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार कर्मचारियों की हितेषी है। उन्होंने कहा कि सरकार जो वादा करती है वह पूरा करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार कला अध्यापक संघ की मांग जायज है जिसे जल्द सरकार के समक्ष रखा जाएगा।

Related Post