Breaking
Wed. Sep 23rd, 2026

2 फरवरी को उद्योग मंत्री हर्षवर्धन पांवटा में उद्योगपतियों से करेंगे बैठक

पांवटा साहिब: उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान 2 फरवरी शाम 3.30 बजे चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पांवटा साहिब के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद किसी उद्योग संघ के साथ यह उनकी पहली औपचारिक बैठक होगी।

जिसमें वे स्थानीय उद्यमियों की समस्याएं भी सुनेंगे तथा प्रदेश सरकार का औद्योगिक विकास, ईज ऑफ़ डूइंग बिज़नेस (कारोबार में सरलता) तथा प्रस्तावित नयी औद्योगिक नीति को लेकर अपना विज़न साझा करेंगे।

ज्ञान सिंह चौहान संयुक्त निदेशक, उद्योग जिला उद्योग केंद्र सिरमौर ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले में कम से कम दो नए औद्योगिक क्षेत्र बनाये जाने की बात कही है तथा इस बारे हमें एक सप्ताह के अंदर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जिस पर जिला उद्योग केंद्र सिरमौर तत्परता से जुट गया है। और आगामी बैठक के दौरान इस बारे प्रस्ताव मंत्री के समक्ष रखे जायेंगे l

Related Post