पांवटा साहिब: 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पांवटा साहिब में आयोजित उपमंडल स्तरीय समारोह में बतौर मुख्यातिथि SDM गुंजीत सिंह चीमा ने नगर परिषद मैदान में ध्वजारोहण कर आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली।इस अवसर पर SDM गुंजीत सिंह चीमा ने पांवटा साहिब में धरातल पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया।
पत्रकारिता के क्षेत्र में दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार व दून प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्यामलाल पुंडीर, अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार सुरेश तोमर, देश दिनेश के संपादक दिनेश पुंडीर, पंजाब केसरी के रिपोर्टर संजय कंवर व दिव्य हिमाचल के रिपोर्टर धीरज चोपड़ा को पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए सहारा संस्था के अध्यक्ष अनुराग गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।
