Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

हिमाचल के पूर्व मंत्री को टक्कर मारकर फरार दोपहिया वाहन चालक : पूर्व मंत्री अस्पताल में दाखिल


हिमाचल प्रदेश की बीजेपी सरकार में पूर्व शहरी विकास मंत्री रहे सुरेश भारद्वाज को टक्कर मारने वाले आरोपी का अभी
तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस शहर मे अलग-अलग जगहों पर लगे CCTV की फुटेज को खंगालने में जुटी है।

लेकिन अभी तक आरोपी पकड़ में नहीं आया हैं । हालांकि पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज की सेहत में काफी सुधार हैं। अभी भी IGMC में भर्ती हैं। उनकी CT स्कैन रिपोर्ट नॉर्मल आई है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व सीएम जयराम ठाकुर और जुब्बल कोटखाई के विधायक एवं मंत्री रोहित ठाकुर समेत कई पूर्व मंत्री और अधिकारी उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। उनकी स्थिति में सुधार है।

Related Post