
मेस्ट्रो स्पोर्ट्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की राज्यस्तरीय दो दिवसीय आज प्रतियोगिता गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल मैदान में सम्पन्न हुई। इस समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस प्रतियोगिता में 30 से 90 वर्ष तक आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में सबके आकर्षण का केंद्र रहे रिटायर अध्यापक बालक सिंह सैनी जिन्होंने 85 वर्ष आयु वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर, लॉन्ग जंप और गोला फेंक में पहला स्थान हासिल किया।
इसके अलावा जीत सिंह बाजवा पांवटा साहिब ने 70 वर्ष आयु वर्ग में 100 मीटर फर्स्ट, लॉन्ग जंप में फर्स्ट और 3000 मीटर में सेकंड रहे। इसी वर्ग में रिटायर कैप्टन जगत सिंह ने शॉट पुट, डिस्कस थ्रो में प्रथम और लॉन्ग जंप दूसरा स्थान हासिल किया। राजेंद्र नेगी 50 वर्ष आयु वर्ग में शॉट पुट पहला स्थान हासिल किया।
35 वर्ष आयु वर्ग की 200 मीटर दौड़ में जसविंदर सिंह प्रथम, परमजीत दूसरे, 40 वर्ष आयु में ओम प्रकाश शर्मा, 53 आयु में श्रवण सिंह प्रथम रहे।
पुरुषों की 30 से 35 आयु वर्ग की 800 मीटर दौड़ में सोहन लाल, 35 से 40 आयु वर्ग में हेमराज राणा, 40 से 45 आयु वर्ग में संजीव और 45 से 50 आयु वर्ग में नेतर सिंह चौहान प्रथम रहे। वहीं, महिलाओं में 60 वर्ष आयु वर्ग की 1500 मीटर (वाॅकिंग रेस) में इंदिरा चौहान प्रथम रही।
एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रथम राज्य स्तरीय मास्टर्स स्पोर्ट्स पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
जिसमें पूरे प्रदेश से 250 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से एथलेटिक्स, बैडमिंटन,हॉकी, फुटबॉल, वालीबॉल, बास्केटबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं में पुरुष एवं महिला टीमों ने भागीदारी की। इससे पूर्व शनिवार को डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने इस प्रतियोगिता का शुभांरभ किया।
इस मौके पर प्रदेश प्रधान राजेंद्र शर्मा पीसी भंडारी, त्रिलोकनाथ सिंह, महेंद्र सिंह राठौर, गुरनाम सिंह,अजय शर्मा, पंकज शर्मा, धनवीर सिंह तोमर, दीदार सिंह, रमेश कुमार आदि उपस्थित थे।

