Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

हिमाचल के मंडी के करसोग विधानसभा के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री का निधन

हिमाचल के मंडी के करसोग विधानसभा के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री का निधन

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री मनसा राम का आज निधन हो गया है। उन्होंने आज आईजीएमसी शिमला में अंतिम सांस ली है। मनसा राम के शव को देर शाम तक अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा।

मनसा राम पहली बार 1967 में बतौर आजाद प्रत्याशी विधानसभा पहुंचे। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए। वह 5 बार विधायक बने और मंत्री भी रहे। वह 1967, 1972, 1982 और 1998 और 2012 में विधायक बने और इस दौरान मंत्री भी रहे।

Related Post