हिमाचल के DGP संजय कुंडू ने प्रदेश के सभी थानों और चौकियों को निर्देश दिए हैं कि वे हर चेक प्वाइंट पर एल्को सेंसर से ड्राइवरों की जांच शुरू कर दे।
अगर कोई नशे में गाड़ी चलाते हुए पाया गया तो उसका मौके पर ही चालान काटा जाए। ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ के मामले में प्रदेश पुलिस सख्त हो गई है। सड़क हादसे रोकने के लिए हिमाचल पुलिस ने और ज्यादा सख्ती कर दी है।ड्रंक एंड ड्राइव पर 10 से 15 हजार का चालान कटेगा।ड्रंक एंड ड्राइव विद आउट लाइसेंस 22 हजार का चालान होगा।
गौरतलब है कि कोरोना काल के दौरान पुलिस ने यह अभियान बंद कर दिया था ताकि अब प्रदेश में बढ़ रहे सड़क हादसों के चलते पुलिस ने फिर से अभियान शुरू कर दिया है।

