Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

बीकेडी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

बीकेडी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

जिला सिरमौर के बीकेडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत के साथ हुआ इसके बाद स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। बच्चों ने विविध गीत पेश किए।

इस मौके पर स्कूल के निदेशक एसएस बैंस ने कहा कि स्कूल के बच्चों ने शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस मौके स्कूल के प्रधानाचार्य यशपाल सैनी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।

इस अवसर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि Surmadhur Pant डीन स्टूडेंट वेलफेयर शिवालिक कॉलेज देहरादून ने सम्मानित किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उप प्रधान सरदार हरभजन सिंह, सिंह, ओंकार सिंह, देवेंद्र साहनी, हरपुनित, सिमरत सिंह, एनपीएस सहोता आदि उपस्थित थे।

Related Post