Breaking
Thu. Apr 2nd, 2026

पांवटा साहिब में बीजेपी की कार्यशाला

पांवटा साहिब में बीजेपी की कार्यशाला

भाजपा जिला सिरमौर की विशेष कार्यशाला रविवार को पाँवटा साहिब मे सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने की।

इस बैठक मे प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करन नंदा , पाँवटा साहिब के विधायक सुख राम चौधरी ,पच्छाद की विधायक रीना कश्यप , श्री रेणुका जी क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी रहे नारायण चौहान ,जिला महामंत्री राजेंद्र ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप राणा जिला कार्यालय सचिव प्रीत मोहन शर्मा, जिला सोशल मीडिया संयोजक राजेश चौहान ,जिला आईं टी संयोजक विकेश तोमर व जिला सिरमौर के मण्डल अध्यक्ष ,महामन्त्री उपस्थित रहे।

इस बैठक में पार्टी के आगामी कार्यो को लेकर विस्तार से चर्चा हुई । बैठक मे सभी मण्डलो की आगामी कार्यशाला को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। बीजेपी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर अभी से तैयारी में जुट गई है।

Related Post