Breaking
Wed. Sep 23rd, 2026

हिमाचल बीजेपी में धधक रहे गुटबाजी के शोले

हिमाचल प्रदेश में बीजेपी में हार के बाद घमासान जारी है। हालांकि सामने यह गुटबाजी दिखाई नहीं दे रही है। लेकिन अंदर खाते भाजपा के अंदर गुटबाजी की आग सुलगती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी में गुटबाजी हावी होती जा रही है। अपने ससुर के निधन के बाद जयराम ठाकुर हरिद्वार भी गए थे। पांवटा में रुके।
लेकिन इससे पहले भारतीय जनता पार्टी की जिला की बैठक हुई थी।हैरानी की बात यह है कि जिला की मीटिंग में कई लोग नहीं पहुंचे, लेकिन जयराम ठाकुर के स्वागत में लोग पहुंच गए। इसलिए जाहिर है कि भारतीय जनता पार्टी में गुटबाजी के शोले धधक रहे है।

भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश स्तर पर गुटबाजी बढ़ती जा रही है इसका कारण यह है कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा चुनाव हार चुकी है। और केंद्र में मंत्री अनुराग ठाकुर जब हमीरपुर में चुनाव प्रचार के दौरान आए थे तो उनकी आंखों में आंसू छलके थे ऐसा लगता है कि भारतीय जनता पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
जयराम ठाकुर ने मंडी जिला में कई सीटों पर जीत दर्ज करा दी लेकिन हमीरपुर और और ऊना क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी को उम्मीद के अनुसार सीट नहीं मिली लेकिन इतना तो साफ है कि भारतीय जनता पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है और आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी के भीतर गुटबाजी और बढ़ सकती है।

अभी तो पार्टी को कांगड़ा जिले में हुई हार और हिमाचल प्रदेश में सत्ता के खिलाफ आवाज भी उठानी है लेकिन अभी भाजपा अपनी ही गुटबाजी में उलझी हुई है। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव की हार को भूलकर लोकसभा की तैयारी में जुट गई है लेकिन अभी प्रदेश में बहुत कुछ होना बाकी है।

Related Post