Breaking
Sat. Aug 8th, 2026

नए साल में पुलिस ने किया ऐसा स्वागत : 3 जगह छापेमारी

 

जिला सिरमौर की पुरुवाला थाना और माजरा थाना पुलिस ने नए वर्ष पर अलग अलग छापेमारी में देसी शराब के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। पुरुवाला पुलिस ने रात गांव कांशीपुर में देशराज के घर के पिछे बनी हुई अस्थाई गौशाला मे जाकर रेड की गई तो देशराज अपनी गौशाला के बाहर था। जब तलाशी देशराज की गौशाला के 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने देशराज के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया।
एक अन्य मामले में माजरा थाना पुलिस को सूचना मिली कि धर्मपाल पुत्र ईशवर चंद डाकखाना माजरा तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर अपने ढाबा/दुकान चाय में शराब रखता है और लोगो को शराब बेचने का धंधा करता है।

इसके बाद देर रात पुलिस ने ढाबा मालिक धर्मपाल के ढाबा की तलाशी ली तो ढाबा के पिछले कमरा मे एक बोरी में पलास्टिक में गत्ता पेटी में 12 बोतले शराब देशी मार्का सन्तरा बरामद की।

अन्य मामले में पांवटा साहिब पुलिस ने तिरुपती मेडिकेयर कम्पनी के पास अमन कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी गांव सुरजपुर को गिरफ्तार किया है। इसने घर के साथ बनी गऊशाला में शराब रखी थी। जब गऊशाला की तलाशी ली गई तो अंदर 10 लीटर शराब बरामद की।पुलिस ने धारा 39(1)a HP EXCISE ACT के तहत तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Post