Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

पीएम मोदी की माता हीराबा मोदी का निधन

पीएम मोदी की माता हीराबा मोदी का निधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा मोदी
का शुक्रवार सुबह निधन हो गया।। वे 100
साल की थीं। हीराबा ने अहमदाबाद के यूएन
मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड
रिसर्च सेंटर में अंतिम सांस ली। मंगलवार देर
रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें
अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कफ
की शिकायत भी थी।
PM मोदी ने ट्वीट कर हीराबा के निधन की
जानकारी दी। शुक्रवार की सुबह 6 बजकर
2 मिनट पर उन्होंने लिखा- शानदार शताब्दी
का ईश्वर चरणों में विराम। मां में मैंने हमेशा
उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक
तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का
प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन
समाहित रहा है।

Related Post