Breaking
Mon. Jul 27th, 2026

जिंदल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

जिंदल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

जिला सिरमौर पांवटा साहिब के रामपुर घाट में स्थित जिंदल पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया।इस वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह की की शुरुआत डीसी सिरमौर आरके गौतम और स्कूल के चेयरमेन वेद प्रकाश जिंदल और उनके साथ वाइस चेयरमेन नवल किशोर अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर की। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य विमला जिंदल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि डीसी सिरमौर आरके गौतम ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपना लक्ष्य तय करें,आपको सफलता जरूर मिलेगी उन्होंने कहा कि आज प्रतिस्पर्धा का जमाना है इसलिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है और अपना लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने की जरूरत है।

इस मौके पर डीसी सिरमौर आरके गौतम एसडीएम विवेक महाजन, डीएफओ कुणाल अंग्रीश ने स्कूल के अपनी अपनी कक्षा में टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले सरस्वती वंदना हुई। इसके बाद स्कूल के चेयरमैन वेद प्रकाश जिंदल ने अपना संबोधन दिया। बच्चों ने वाका सॉन्ग पेश किया।

इसके अलावा स्कूली बच्चों ने कोरोनावायरस पर अपनी प्रस्तुति दी। और हरियाणवी, राजस्थानी डांस भी प्रस्तुत किया। बेटी बचाओ पर भी विशेष प्रस्तुति दी गई और इसके अलावा पेड़ बचाओ पर भी एक स्कीट प्रस्तुत की गई और कार्यक्रम में भांगड़ा और गिद्दा भी पेश किया गया। इस मौके पर एसडीएम विवेक महाजन, स्कूल की प्रधानाचार्य विमला जिंदल के अलावा स्कूल का स्टाफ उपस्थित था।

Related Post