हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब शहर में एक ज्वेलर्स की दुकान पर आभूषण चोरी करते हुए दो महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ज्वेलर्स ने सीसीटीवी की फुटेज पुलिस को देकर चोरी का मामला दर्ज कराया है।
मेन बाजार में ज्वेलर संजीव ने बताया कि उसकी दुकान पर दो महिलाएं पहुंचीं, इस दौरान दुकान में उनका वर्कर मौजूद था।
महिलाओं ने वर्कर को पेंडल अंगूठी आदि जेवर दिखाने के लिए कहा। दुकान में काम कर रहे वर्कर ने उन महिला को जेवर दिखाना शुरू किया।
इसी बीच एक महिला ने उससे एक पेंडल का वजन तोलने के लिए कहा। लेकिन जैसे ही वजन करना शुरू किया तभी एक महिला ने ज्वेलरी के डब्बे में से कुछ ज्वलेरी चुरा कर दूसरी महिला को दे दी और एक पेंडल खरीद कर चली गई।
कुछ देर बाद बाद जब ज्वेलर्स ने अपने दुकान से ज्वैलरी गायब देखी तो वह घबरा गया और आनन-फानन वह आसपास के अन्य दुकानदारों के साथ दोनों महिलाओं को खोजने के लिए निकल गया।
लेकिन दोनों महिलाओं का कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद ज्वेलर्स ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

