देहरादून : उत्तराखंड के सभी 119 डिग्री कॉलेजों में कल 24 दिसंबर को छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान होंगे और कल शाम को ही मतगणना होगी। एबीवीपी और एनएसयूआई समेत सभी छात्र संगठनों ने अपने दिग्गजों को मैदान में उतार दिया है।
इससे पहले नामांकन होने के बाद कॉलेजों में वोट के लिए जोर आजमाइश चल रही है। प्रत्याशियों के साथ ही एबीवीपी और एनएसयूआई समेत सभी छात्र संगठनों ने अपने पुराने दिग्गजों को मैदान में उतार दिया है।
छात्रों ने अपने-अपने संगठन और प्रत्याशियों को जीताने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। पूरे प्रदेश के कॉलेजों में से सबसे ज्यादा संगठनों की नजर डीएवी कॉलेज में लगी है।प्रदेश के सबसे बड़े डिग्री कॉलेज डीएवी कॉलेज में तकरीबन 11 हजार के करीब छात्र मतदान करेंगे। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई (NSUI) और एबीवीपी (ABVP) में जोरदार टक्कर मानी जा रही है। जबकि महासचिव पद पर सत्यम ग्रुप, आर्यन ग्रुप में सीधी टक्कर है।
कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. आरके शर्मा ने बताया कि इस बार 5500 छात्र और 5500 छात्राएं वोट डालेंगी। सभी को आईकार्ड जारी किए गए हैं। डीएवी में 26 उम्मीदवार मैदान में है। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी, एनएसयूआई और निर्दलीय ने नामांकन कराया है। डीबीएस कॉलेज में 47 प्रत्याशी मैदान में हैं। एमपीजी कॉलेज मसूरी में 21 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है।

