हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब नगर परिषद के पूर्व मनोनीत पार्षद इंद्रपाल सिंह शाह उर्फ राजू शाह के बेटे साहब सिंह ने आज सुबह घर में रखी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। बाद में अस्पताल से ले जाते वक्त युवक ने दम तोड़ दिया।
गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग घर में आए तो देखा की साहब सिंह नीचे गिरा हुआ था। इसकी उम्र करीब 21 साल की थी। इसके बाद तुरंत उसको सिविल अस्पताल लाया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसको यहां से रेफर किया गया।
यह घटना उस वक्त हुई जब परिवार के लोग दुकान में थे और वह घर पर था। उसका परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था जिस कारण वह तनाव में था और उसने घर में रखी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। युवक अपने पिता के साथ पांवटा बाजार में कपड़े की दुकान चलाता था।
इस बारे में डीएसपी रमा कांत ठाकुर ने बताया कि एक युवक को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल लाया गया था।उन्होंने कहा किनउनसे खुद को गोली मारी है या अचानक बंदूक चली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
