Breaking
Tue. Jan 13th, 2026

हिमाचल के सीएम सुक्खू कोरोना पॉजिटिव : टली पीएम से मुलाकात

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब सुखविंदर सिंह सुक्खू देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात टल गई है।

गौरतलब है कि सीएम ने आज पीएम से
मुलाकात करनी थी। सोमवार सुबह ही उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। सुखविंदर सिंह सुक्खू अब तीन दिन तक हिमाचल सदन दिल्ली में क्वारंटाइन रहेंगे।

इन दिनों सुखविंदर सिंह सुक्खू राजधानी दिल्ली में मौजूद है। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस के तकरीबन 40 विधायकों के साथ राहुल गांधी की भारत यात्रा में भी भाग लिया था। और कई लोगों से मुलाकात भी की थी।

Related Post