Breaking
Tue. Jan 13th, 2026

22 दिसंबर से धर्मशाला में विधानसभा का सत्र : कैबिनेट में कौन कौन होगा मंत्री और विपक्ष का नेता कौन, समुद्र मंथन जारी

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने विजय प्राप्त की है। 8 दिसंबर को परिणाम भी सामने आ चुके हैं लेकिन अभी तक कांग्रेस अपने मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर सकी है और दूसरी और भारतीय जनता पार्टी भी विपक्ष का नेता अभी तक तय नहीं कर पा रही है। समुद्र मंथन जारी है।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने 40 सीटें जीती है और भारतीय जनता पार्टी 25 सीटों पर विजय प्राप्त की है और 3 सीट पर निर्दलीय जीत कर आए हैं।

राज्यपाल ने 22 दिसंबर से विधानसभा सत्र बुला लिया है और विधानसभा में विपक्ष का नेता होना भी जरूरी है और प्रोटेम स्पीकर कांग्रेस ने चंद्र कुमार को तय किया है लेकिन कांग्रेस अभी तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर सकती है। और विपक्ष भी विपक्ष का नेता नही बना सकी है।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन गई है और इस सरकार में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बन चुके हैं और उप मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मुकेश अग्नोहत्री बने हैं। प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार को बनाया गया है।

 

Related Post