Breaking
Tue. Jan 13th, 2026

आंज भोज के नाम बड़ी उपलब्धि : पहले IAS बने मनोज चौहान

जिला सिरमौर के आंज भोज के दूरदराज के डांडा आंज गाँव के मनोज चौहान क्षेत्र के पहले IAS बन गए है। मनोज चौहान वर्ष 2003में HAS बैच के हिमाचल टॉपर है। अब उनके IAS बनने से आंज-भोज में खुशी की लहर की लहर है।

गिरिपार क्षेत्र के आंज -भोज के बेटे मनोज चौहान ने क्षेत्र का पहले आईएएस बनकर इलाके का नाम रोशन किया है। आंजभोज क्षेत्र के जाने माने स्कूल शिक्षक गंगा राम चौहान के घर उनका जन्म हुआ।

वर्तमान में विशेष सचिव होम अफेयर्स सचिवालय शिमला में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।उनकी पहली पोस्टिंग कांगड़ा जिला के नूरपुर में बतौर AC डेवलोपमेन्ट के रूप में हुई थी।

उसके बाद 2005 से 2009 तक उन्होंने अपनी सेवाएं बतौर SDM दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार में दी थी, 2009 से 2012 में वो SDM ठियोग में अपनी सेवाएं दी।

ईमानदार छवि के मनोज चौहान अपनी सेवाएं परमाणु में Ac प्रोटोकॉल के रूप में भी दे चुके हैं।उन्होंने BSC ओर LLB देहरादून से की है जबकि LLM की डिग्री उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से हासिल की है।

मनोज चौहान एक साधारण परिवार से सम्बंध रखते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार,माता-पिता, पत्नी,बहन बीना देवी, जीजा राजेन्द्र तोमर जो वर्तमान में सचिवालय में अतरिक्त सेक्टरी लॉ हैं।

उनके पिताजी क्षेत्र के शिक्षक रहे हैं। इनके परिवार में उनके भाई ललित चौहान है जो अभी हैडमास्टर के तौर पर इसी इलाके के गोजर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आंज भोज की जनता में उनके इस पद पर पहुंचने से खुशी की लहर है ।

Related Post