हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को CM बनाने पर मोहर लगाई है और उनके सीएम बनने और मुकेश अग्निहोत्री के डिप्टी सीएम बनने के बाद फिलहाल कांग्रेस में राजनीतिक गतिरोध समाप्त हो गया लेकिन अभी कांग्रेस में पूरी तरह से सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है।
वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ताजपोशी के लिए रिज सज चुका है। इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भी शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए मनाया जा रहा है। आज सुबह प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और अन्य नेता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के निजी आवास होली लॉज पर पहुंचे। अब देखना है कि यह नेता उनको मनाने में कामयाब होते हैं। या नहीं
गौरतलब है कि आज रिज मैदान पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और छत्तीसगढ के सीएम भूपेश बघेल आदि के पंहुचने की भी संभावना है।
