Breaking
Tue. Jan 13th, 2026

बस ड्राइवर का बेटा सुखविंदर हिमाचल में CM की ड्राईविंग सीट पर और पत्रकार रहे मुकेश अग्निहोत्री होगें उप मुख्यमंत्री , कल शपथ, पढ़िए नए CM का प्रोफाइल


हिमाचल प्रदेश में पिछले 2 दिनों से चल रहा सीएम पद के लिए घमासान फिलहाल शांत हो गया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीएम बनाया गया है जबकि मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम पद दिया गया है अभी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य पर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है।

वहीं दूसरी ओर सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम में चालक की नौकरी कर चुके रसील सिंह के बेटे हैं। जबकि मुकेश अग्निहोत्री जो उप मुख्यमंत्री होंगे वह पत्रकार रह चुके हैं।

सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा बस ड्राइवर का बेटा सुखविंदर हिमाचल में CM की ड्राईविंग सीट पर और पत्रकार रहे मुकेश अग्निहोत्री होगें उप मुख्यमंत्री , कल शपथ, पढ़िए नए CM का प्रोफाइल चालक थे। माता संसार देई गृहिणी हैं।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्नातक तक की पढ़ाई शिमला से ही की। सुखविंदर ने एलएलबी की डिग्री हासिल की है। चार भाई-बहनों में सुखविंदर सिंह सुक्खू दूसरे नंबर पर हैं।

बड़े भाई राजीव सेना से रिटायर हैं। दो छोटी बहनों की शादी हो चुकी है। 11 जून 1998 को सुखविंदर सिंह सुक्खू की शादी कमलेश ठाकुर से हुई। इनकी दो बेटियां हैं जो दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही हैं।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एनएसयूआई से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। संजौली कॉलेज में पहले कक्षा के क्लास रिप्रेजेंटेटिव और स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के महासचिव चुने गए।

उसके बाद राजकीय महाविद्यालय संजौली में स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। 1988 से 1995 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 1995 में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने।

1998 से 2008 तक युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे। नगर निगम शिमला के दो बार पार्षद बने। 2003, 2007, 2017 और अब 2022 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए। 2012 में चुनाव हार गए थे।

2008 में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बने। आठ जनवरी 2013 से 10 जनवरी 2019 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। अप्रैल 2022 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य बने।

Related Post