Breaking
Wed. Jan 14th, 2026

सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य के नए CM : मुकेश अग्निहोत्री होगें डिप्टी CM

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य के नए CM होंगे।  मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी CM बनाया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, सुक्खू का विरोध कर रहीं प्रतिभा सिंह इस ऐलान के बाद अपने समर्थक विधायकों के साथ विधानसभा के लिए रवाना हो गई हैं।

हिमाचल में 8 दिंसबर को चुनाव नतीजे आने के 8 बाद से ही CM को लेकर घमासान जारी था। 40 सीटें जीतकर बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस
में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भी की CM दावेदारी कर रही थीं। हालांकि, विधायकों से रायशुमारी के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू इस दौड़ में आगे निकल गए थे। कांग्रेसहाईकमान ने भी उनके नाम पर मुहर लगा दी थी।

Related Post