Breaking
Sat. Jan 17th, 2026

हिमाचल में सीएम के लिए महासंग्राम: प्रतिभा समर्थक : Holy लॉज 7वीं बार सुक्खू समर्थक : सुक्खू all the way नारेबाजी जारी

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने 40 सीटों पर विजय प्राप्त कर बहुमत हासिल किया है लेकिन अब मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस में घमासान शुरू हो गया है। प्रतिभा सिंह समर्थकों ने शिमला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन को घेर दिया है और प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री बनाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। दूसरी और सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री पद हासिल करने के लिए लॉबिंग कर रहे हैं और वह भी पीछे हटने वाले नहीं हैं।

हिमाचल कांग्रेस में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर घमासान जारी है। विधायकों की 6 बजे होने वाली मीटिंग अब शुरू हो गई  है। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश शिमला स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में सुक्खू और प्रतिभा सिंह समर्थक लगातार नारेबाजी कर रहे है। सुक्खू समर्थक सुक्खू ऑल द वे और प्रतिभा सिंह समर्थक holy लॉज सातवीं बार के नारे गूंज रहे हैं और समर्थकों ने राजीव भवन घेर लिया है। प्रतिभा सिंह समर्थकों ने कांग्रेस कार्यालय घेर लिया है। वे प्रतिभा को CM बनाने की मांग कर रहे हैं।

मीटिंग के लिए प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अलावा CM कुर्सी के दो अन्य दावेदार धनीराम शांडिल और राजेंद्र राणा कांग्रेस कार्यालय आ चुके हैं। इनके अलावा मोहनलाल ब्राक्टा, नंदलाल, हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, जगत सिंह नेगी, सुंदर ठाकुर, देवेंद्र कुमार भुट्टो और आरएस बाली ही प्रदेश कार्यालय पहुंच पाए हैं।अब सुखविंदर सिंह सुक्खू भी अपने समर्थकों के साथ आ गए हैं और वह भी शक्ति प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री की दावेदारी कर रहे हैं। अब और विधायक भी पहुंच चुके है।

 

Related Post