Breaking
Fri. Sep 11th, 2026

शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले 21 विधायक अंडर ग्राउंड

हिमाचल प्रदेश में कल आए चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। कांग्रेस को 40 सीटें जबकि भारतीय जनता पार्टी को 25 और 3 निर्दलीय भी चुनाव जीते हैं।

लेकिन विधायक दल की शिमला में होने वाली बैठक से पहले ही कांग्रेस ने सीएम पद के लिए रस्साकशी तेज हो गई है।कांग्रेस के नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू करीब 21 विधायक को लेकर अंडर ग्राउंड हो गए हैं।

जबकि प्रतिभा सिंह के साथ 15 विधायक है जबकि कुछ अन्य विधायक किसी भी गुट में शामिल नहीं है। आज दोपहर बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक होने से पहले अंडर ग्राउंड हो गए हैं ये विधायक शक्ति प्रदर्शन कर सकते हैं ताकि उनके गुट से विधायक बन सके।

इस समय सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रतिभा सिंह सीएम पद के प्रबल दावेदार है लेकिन आपसी गुटबाजी के कारण किसी तीसरे की भी लॉटरी लग सकती है इसमें चंद्र कुमार के अलावा किसी और पर भी कांग्रेस दांव खेल सकती है।

 

Related Post