Breaking
Tue. Jan 13th, 2026

खो खो में भी दिखाया मिशन स्कूल की छात्राओं ने दम: गोल्ड जीता

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने क्लस्टर 16 खो-खो प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। ये प्रतियोगिता मोंटेसरी कैंब्रिज स्कूल ,नूरपुर, जिला कांगड़ा में आयोजित हुई। क्लस्टर 16 खो-खो प्रतियोगिता में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इस प्रतियोगिता में उन्होंने 5 स्कूलों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल की यह प्रतियोगिता अत्यंत ही रोचक थी। इस प्रतियोगिता में विरोधी टीम एक भी अंक नहीं बना सकी। और 12-0 से यह प्रतियोगिता विद्यालय की छात्राओं जीती। इस प्रतियोगिता में सहाना को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया। छात्राओं की खो खो टीम सीबीएसई की नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है।

इसी के साथ बॉयज की खो खो टीम ने अपने वर्ग की प्रतियोगिता में कड़ा संघर्ष करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक पर कब्जा किया।इसके अलावा 2 से 4  दिसंबर 2022 तक ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल ,सिरसा, हरियाणा में आयोजितअंडर-19 बॉयज वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

इसी के साथ 26 से 29 नवंबर 2022 तक बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में आयोजित अंडर-19 एथलेटिक प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने गर्ल्स रिले रेस में दूसरा तथा लड़कों ने बॉयज रिले रेस में तीसरा स्थान प्राप्त किया। शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल ऊंचे कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

इस अवसर पर विद्यालय में हर्षोल्लास का माहौल है। विद्यालय के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी तथा प्रधानाचार्या दविंदर साहनी ने छात्रों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की तथा कोच टीचर्स प्रवीण सैनी ,विपुल राठौर, दीदार सिंह तथा गुरनाम सिंह की प्रशंसा की।

Related Post