Breaking
Fri. Sep 11th, 2026

पांवटा साहिब विकास खंड की बद्रीपुर पंचायत में कुछ समय पहले प्रधान और अब उप प्रधान का निधन

पांवटा साहिब विकास खंड की बद्रीपुर पंचायत में कुछ समय पहले प्रधान और अब उप प्रधान का निधन

 

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विकासखंड की शहर से लगती बद्रीपुर पंचायत के दोनों चुने हुए प्रधान और उप प्रधान का छोटे अंतराल के बाद निधन हो गया। पिछले साल प्रधान जसवीर सिंह जस्सा का बीमारी कारण निधन हो गया। जबकि कल रात को उप प्रधान शिवकुमार का हार्ट अटैक से निधन हो गया।

अभी कुछ दिन पहले ही स्वर्गीय जसवीर सिंह जस्सा के निधन के बाद उनके पुत्र राजा प्रधान बने हैं। प्रधान राजा ने बताया कि उनकी पंचायत के उपप्रधान शिव कुमार का गत रात्रि निधन हो गया। उनको अचानक दिल का दौरा पड़ा और परिजनों की सहायता से उनको सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया। लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका।

इस तरह एक अंतराल के बाद पहले जसवीर सिंह जस्सा और फिर शिव कुमार का निधन हो गया। इनके निधन पर पंचायत में शोक की लहर है।

Related Post