जिला सिरमौर सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी कल्याण संगठन जिला सिरमौर की जिला स्तरीय मासिक बैठक आज पांवटा साहिब में संगठन के जिला अध्यक्ष एमआई खान की अध्यक्षता में हुई।
इस बैठक में सभी ने एक आवाज मे अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि वर्ष 2016 के बाद सेवानिवृत कर्मचारियों की अभी तक पे फिक्शेशन नही की गई है। और ना ही अभी तक कोई एरियर दिया गया है जिस से सभी सेवानिवृत्त कर्मियों मे बहुत रोष हैं।
इस मौके एमआई खान ने कहा कि सरकार ने विधानसभा चुनाव ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मचारियों के अलावा अन्य सभी सरकारी कर्मचारियों को विशेष मानदेय भत्ता देने के आदेश पारित किए हैं।
लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने अपनी चुनाव ड्यूटी बाहर सर्दी मे खड़े होकर दृढ़ता से दी है तो सरकार का पुलिस कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों कर रही है।
संगठन ने मांग की है कि चुनाव ड्यूटी पर लगे सभी पुलिस कर्मचारियों को भी अन्य सभी के समान मानदेय भत्ता दिया जाए।
उन्होंने कहा कि कई सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी गंभीर बीमारियों से पीड़ित है। जिनका उपचार चल रहा है उनमें कर्मियों के बहुत पुराने चिकित्सा भत्ता बिल विभाग के पास लंबित पड़े हैं। जिनका जल्दी निपटारा किया जाएं।
इस मौके पर बैठक में अध्यक्ष एम,आई,खान कोषाध्यक्ष मोहन सैनी गुरशरण सिंह मिंटा, प्रकाश चन्द कुतुबुद्दीन, रमेश चन्द भाटिया, भागवति, सतपाल, दलजीत सिंह पवन कुमार भल्ला आदि उपस्थित थे।
