Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

श्रद्धा मर्डर के आरोपी को तत्काल दो फांसी

श्रद्धा मर्डर के आरोपी को तत्काल दो फांसी

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में आज हिंदू जागरण मंच और राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और श्रद्धा मर्डर केस के मुख्य आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट से तुरंत फांसी देने की मांग की। इस दौरान संगठन ने लोगों को जागरूक भी किया।

यह रोष रैली राजकीय महाविद्यालय से शुरू होकर बांगरन चौक होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा हाथों में बैनर लिए थे। इस मौके पर छात्रों और संगठन एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।

इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के नेताओं ने कहा कि देश में लव जिहाद के नाम पर बालिकाओं की हत्या हो रही है। जिस तरह से श्रद्धा का मर्डर हुआ है। वह जघन्य अपराध है और आरोपी को तत्काल सजा मिलनी चाहिए। गौरतलब है कि देश भर में हिंदू संगठनों का आक्रोश बढ़ रहा है।

Related Post