जिला सिरमौर के पांवटा साहिब पुलिस उपमंडल के पुरूवाला थाने में तीन बच्चों की मां ने बांगरन के एक युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है।
पीड़िता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि पेशे से वह ग्रहणी है। इसके पास 3 बच्चे है। इसका पति दिहाडी मजदुरी का काम करते है। कल भी रोज की तरह इसका पति बांगरण मे मजदूरी करने गया था।
पीड़िता ने कहा कि वह अपने पति से मिलने बांगरण जा रही थी। क्योंकि इसके पति का पिछले कल बाइक का चालान हुआ था और उनके पास पैसे नही थे तो यह घर से पैसे लेकर शाम को घर से बांगरण के लिए निकली तो इसे रास्ते मे इसके गांव का रहने वाला किशोर इसको मोटर साईकल पर मिला और इसने पुछा की कहां जा रही हो तो इसने उसे सारी बात बतलाई।
उसने मुझे कहा कि वह भी अपने किसी काम से बांगरण जा रहा। उसने मुझे अपने मोटर साईकल पर लिफ्ट दी इसके बाद वह इसे पुरुवाला के जंगल वाले रास्ते पर ले गया और जंगल ले जाकर जबरन गलत काम किया। उसने धमकी दी की ये बात किसी को ना बताना। नही तो तुझे जान से मार दुंगा । डीएसपी रमा कांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
